Showing posts with label UP. Show all posts
Showing posts with label UP. Show all posts
Thursday, 21 September 2017
Monday, 11 September 2017
Sunday, 10 September 2017
Saturday, 9 September 2017
Tuesday, 5 September 2017
Tuesday, 29 August 2017
Wednesday, 23 August 2017
Sunday, 30 July 2017
Thursday, 27 July 2017
Sunday, 16 July 2017
Friday, 7 July 2017
Wednesday, 5 July 2017
Wednesday, 28 June 2017
Wednesday, 26 April 2017
कानपुर संवाददाता : ऐसे ही एक अभिभावक शशि शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा विध्यालय द्वारा मासिक शुल्क में प्रतिवर्ष बिना किसी मानक के वृद्धि कर मासिक शुल्क पूरे वर्ष 4 तिमाही में अग्रिम जमा कराया जाता तथा अभिभावको द्वारा ना दे पाने की स्थिति में फाइन लगा दिया जाता है जो की पूर्णता नियम विरुद्ध शोषण को बढ़ावा देने जैसा है इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा दिव्या शर्मा का कहना है की शिक्षा व फीस में समांतर होनी चाहिए मासिक शुल्क के अतिरिक्त अन्य शुल्क जैसे प्रवेश शुल्क, भवन मेंटेनेंस शुल्क, पुस्तकालय शुल्क, कंप्यूटर शुल्क, परीक्षा शुल्क, आदि में भी प्रत्येक वर्ष बढ़ोतरी कर अग्रिम में वसूला जाना नियम विरुद्ध है
Attachments area
Tuesday, 25 April 2017
नाबालिक के साथ हुई घटना के बाद से शहर का प्रशासन हुआ सक्रिय एक आरोपी गिरफ्तार
कानपुर 25/4/2017, बीते दिनों नाबालिक के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा करते हुए एस. एस. पी. आकाश कुलहरि ने बताया की वारदात को अंजाम देने वाले रोहित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । आरोपी ई .डब्ल्यू. एस. 76 जरौली फेस-2 थाना बर्रा का रहने वाला है श्री कुलहरि ने बताया कि आरोपी टैंपो चालक है पीड़िता मां -बेटी कभी-कभी उसकी टेंपो में बैठकर आती जाती थी तभी आरोपी से पीड़िता का परिचय हो गया था घटना के दिन आरोपी व पीड़िता की फोन पर बातचीत हुई थी और उसने पराग डेरी पर मिलने के लिए बुलाया था पराग डेरी से ही पीड़िता को मोटर साइकिल पर बैठा कर शहर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया घुमाने के बाद बर्रा स्थित आवासित किराए के मकान में ले गया जहां पर पीड़िता के साथ अवैध संबंध स्थापित किया अवैध संबंध करने के उपरांत पीड़िता को उसके घर के पास ले जाकर छोड़ दिया ।
क्या साक्ष्यक्या- पुलिस ने एकत्रित कये
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त के पास से एक मोबाइल, नगद1672/-, मोटर साइकिल,रक्त रंजित कपड़े,(कमरे से बरामद) डी एन ए टेस्ट हेतु भेजा गया है।
नाबालिग के साथ हुई घटना के बाद से ही शहर का प्रशासनिक अमला सक्रीय हो गया था तत्काल प्रभाव से एस.एस.पी आकाश कुलहरि ने मामले को गंभीरता से लेते हुए
गिरफ्तार करने वाली टीम में गौरव बंशवाल (a s p), जीतेन्द्र प्रताप सिंह (प्रभारी सर्विलांस), लाल सिंह (उ० नि० सर्विलांस सेल), वी०पी० रस्तोगी(थाना चकेरी),कांस्टेबल विनय कुमार (थाना चकेरी)),कांस्टेवल भईला लाल ( सर्विलांस ) आदि लोग रहे शामिल । संवाददाता राधाकृष्ण
Wednesday, 19 April 2017
बृद्ध किरायेदार को जिंदा जलाया
कानपुर नगर : थाना चमनगंज क्षेत्र के डिप्टी पडाव इलाके के गांधी पार्क के पास एक दबंग मकान मालिक ने अपने किरायेदार के घर में घुसकर किरायेदार को मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। लोगो को घटना की जानकारी तब हुई जब बृद्ध अपने कमरे से चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागा। यह देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। वही लोगों ने पहले तो किसी तरह वृद्ध के शरीर में जल रही आग को बुझाया और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। करीब एक घंटे देरी से पहुंची पुलिस के ऊपर लोगों का गुस्सा फूटा और लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोड जाम कर दियां मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी प्रकार शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया, जब जाकर लोगों ने हंगामा शांत किया। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गयी है। गांधी पार्क के रहने वाले 60 वर्षीय प्रकाश गुप्ता 50 वर्षो से किराए के मकान में रह रहे है। उनका एक विकलांग बेटा कल्लू तीस वर्ष भी उनके साथ में रहता है, जबकि पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है और उसकी बेटी मीरा की भी शादी हो चुकी है। पिता श्रीप्रकाश और बेटा कल्लू कमरे में रह कर किसी प्रकार अपना जीवन यापन करते है। वहीं मकान मालिक अमरनाथ सोनकर श्रीप्रकाश को कई बार मकान खाली कराने के लिए दबाव बना रहा था और मंगलवार की रात को धमकी भी देकर गया था कि अगर मकान खाली नही हुआ तो बंजाम अच्छा नही होगा, जिसके चलते कल बुधवार की सुबह दस बजे अमरनाथ बेटे के साथ मे बाइक से श्रीप्रकाश के कमरे मेंपहुंचा और थोडी ही देर बाद वहां से तेजी से निकल गया। उसके कुछ ही क्षण बाद वृद्ध चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागा। उसे जलता हुआ देख क्षेत्रीय लोगो ने किसी प्रकार उसके शरीर में लगी आग बुझायी। विकलांग बेटे ने बताया कि वह अपने कमरे से बाहर था। उसे तब पता चला जब उसके पिता जलते हुए कमरे से बाहर निकले। श्रीप्रकाश लगभग 80 प्रतिशत जल गऐ। बताया जाता है कि वह क्षेत्र में ही एक प्राईवेट नौकरी कर रहे थे। चमनगंज एचएसओ अब्दुल रहमान सिददकी ने बताय कि एक वृद्ध घर में जल गया है, आरोप मकान मालिक पर लगा है कि उसने मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी। वृद्ध को इलाज के लिए इस्पताल भेजा गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
कानपुर सर्किट हाउस में भाजपा श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के आगमन पर कुशवाहा नगर सभा के संरक्षक सुरेश अग्रवाल ने एक ज्ञापन देकर मांग की 28/4/2017 को सभा सम्मान समारोह का होना तय है मंत्री जी ने आने को आश्वासन दिया है इस अवसर पर महादेव प्रसाद मौर्या, सुरेश अग्रवाल (गोलू भैया), श्याम मौर्या, रोशनी कुशवाहा, आशीष शर्मा, विवेक कुशवाहा, विनय कुशवाहा, विश्वजीत कुशवाहा, डॉ.रामकुमार मौर्य, संतोष मिश्रा (चच्चू),केतकी कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे : संवाददाता एम एम मालवीय
20 अप्रैल 2017 गुरुवार को प्रात 9:00 बजे बिरहाना रोड जैन मंदिर से भव्य शोभा-यात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा का शुभारंभ अपर जिला जज मा.श्री रजत सिंह जैन द्वारा पताका फहराकर किया जाएगा । शोभा यात्रा बिरहाना रोड, माल रोड, कटहरी बाग होते हुए अपरान्ह 11:30 बजे कैंट स्थिति दादाबाड़ी पहुंचेगी। जहां शंखेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ गुजरात से पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैन विधिकारक प्राचार्य श्री आशीष भाई गुरूजी द्वारा शुद्धिकरण के लिए 18 अभिषेक, क्षेत्रपाल जी का महा पूजन एवं हवन अभिमंत्रित ध्वजा पूजन तथा विश्व शांति के लिए "शांति स्नात्र पूजन" विधि विधान से कराया जाएगा। अभिजीत विजय मुहूर्त में 12:36 बजे श्री दलपत चंद्र जैन द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा अपरान्ह 1:30 बजे से 5:30 बजे तक दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा का परायण संगीतमय शैली में श्री मोहित जी बोथरा, श्री मुकुल बंधु एवं कुशल विचक्षण महिला मंडल द्वारा किया जाएगा 108 दीपको से महा आरती होगी । प्रेस वार्ता में अध्यक्ष दलपत चंद्र जैन ने बताया नगर के गणमान्य व्यक्तियों श्रद्धालुओं के साथ पूरे भारत वर्ष से दिल्ली, मुंबई, इंदौर, जयपुर, आगरा, लखनऊ, बनारस आदि जगहों से काफी भक्तगण पधार रहे हैं। एक सवाल पूछे जाने पर महामंत्री राजकुमार बांठिया ने कहा श्री मोहित बोथरा एण्ड पार्टी कोलकाता द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है। : संवाददाता राधाकृष्ण












