Latest News

Showing posts with label Pannel. Show all posts
Showing posts with label Pannel. Show all posts

Monday, 11 September 2017

म्यांमार में मुसलमानों के कतले आम को भारत सरकार रोकने के लिए दबाव बनाए


Wednesday, 19 April 2017

बृद्ध किरायेदार को जिंदा जलाया
कानपुर नगर : थाना चमनगंज क्षेत्र के डिप्टी पडाव इलाके के गांधी पार्क के पास एक दबंग मकान मालिक ने अपने किरायेदार के घर में घुसकर किरायेदार को मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। लोगो को घटना की जानकारी तब हुई जब बृद्ध अपने कमरे से चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागा। यह देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। वही लोगों ने पहले तो किसी तरह वृद्ध के शरीर में जल रही आग को बुझाया और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। करीब एक घंटे देरी से पहुंची पुलिस के ऊपर लोगों का गुस्सा फूटा और लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोड जाम कर दियां मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी प्रकार शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया, जब जाकर लोगों ने हंगामा शांत किया। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गयी है। गांधी पार्क के रहने वाले 60 वर्षीय प्रकाश गुप्ता 50 वर्षो से किराए के मकान में रह रहे है। उनका एक विकलांग बेटा कल्लू तीस वर्ष भी उनके साथ में रहता है, जबकि पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है और उसकी बेटी मीरा की भी शादी हो चुकी है। पिता श्रीप्रकाश और बेटा कल्लू कमरे में रह कर किसी प्रकार अपना जीवन यापन करते है। वहीं मकान मालिक अमरनाथ सोनकर श्रीप्रकाश को कई बार मकान खाली कराने के लिए दबाव बना रहा था और मंगलवार की रात को धमकी भी देकर गया था कि अगर मकान खाली नही हुआ तो बंजाम अच्छा नही होगा, जिसके चलते कल बुधवार की सुबह दस बजे अमरनाथ बेटे के साथ मे बाइक से श्रीप्रकाश के कमरे मेंपहुंचा और थोडी ही देर बाद वहां से तेजी से निकल गया। उसके कुछ ही क्षण बाद वृद्ध चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागा। उसे जलता हुआ देख क्षेत्रीय लोगो ने किसी प्रकार उसके शरीर में लगी आग बुझायी। विकलांग बेटे ने बताया कि वह अपने कमरे से बाहर था। उसे तब पता चला जब उसके पिता जलते हुए कमरे से बाहर निकले। श्रीप्रकाश लगभग 80 प्रतिशत जल गऐ। बताया जाता है कि वह क्षेत्र में ही एक प्राईवेट नौकरी कर रहे थे। चमनगंज एचएसओ अब्दुल रहमान सिददकी ने बताय कि एक वृद्ध घर में जल गया है, आरोप मकान मालिक पर लगा है कि उसने मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी। वृद्ध को इलाज के लिए इस्पताल भेजा गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।  

Friday, 31 March 2017

ग्राम प्रधानों के खाते तत्काल खुलवाये जाये- सेल्वा कुमारी जे

फतेहपुर, शमशाद खान । पेयजल योजनान्र्तगत विकास भवन सभागार में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधानों के साथ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय गर्मी का मौसम है जो ग्रामों में स्वजल धारा या अन्य आदि योजनान्र्तगत पानी टंकी व शासकीय नलकूप लगे है पानी की आपूर्ति होती है अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि अवर अभियन्ता व ग्राम पंचायत अधिकारी ग्रामो में जाकर निरीक्षण करें जो पाईप लाईन, ट्रान्सर्फामर आदि खराब है उसकी सूची अधि0अभि0 जल निगम को दें। उन्होने कहा कि जहाॅ पर पाईप लाईन है वहाॅ पर पानी कनेक्शन कराया जाये। पानी को बर्बाद न किया जाये टोटी आदि जरूर लगाया जाये। इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने स्तर से एक कमेटी गठित की जाये जहाॅ पर कमियां है उसे समय के अन्दर ठीक कराया जाये। जिलाधिकारी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिन ग्राम प्रधानों का खाता नही खुला है ग्राम पंचायत अधिकारी तत्काल खुलवा जाये इस प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त हुई तो सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कोई भी अधिकारी हवा मेें काम न करे मौके पर जाकर जाॅच कर ही कार्य कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती, जिला विकास अधिकारी मिथेलश सचान, जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनन्द सरोज, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम पीके यादव, जल निगम के अवर अभियन्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, व ग्राम पं्रधान उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने की पूर्ति निरीक्षक की शिकायत, कोटा बहाल कराने की मांग

फतेहपुर, शमशाद खान । बिन्दकी तहसील के खजुहा ब्लाक के अन्र्तगत आने वाली गढ़ी गांव के लोगों ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव मे सस्ते गल्ले एवं मिट्टी के तेल का कोटा है तथा चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उपजिलाधिकारी को गुमराह करके कोटेदार की शिकायत कर दी थी जिस पर कोटा निलम्बित कर दिया गया था। इस मामले की जांच कराये जाने पर कोटेदार के खिलाफ लगाये गये आरोप पूरी तरह से गलत पाया गया था जिस पर उपजिलाधिकारी ने कोटा बलाह किये जाने के आदेश जारी किये थे किन्तु पूर्ति निरीक्षक अपनी मनमानी के चलते कोटा बहाल नही होने दे रहा है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ जांच कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
खजुहा विकास खण्ड के गढी गांव की ग्रामीण महिलाओं ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव का कोटेदार सरकारी मनक से सम्पूर्ण उपभोक्ताओं को राशन और मिट्टी के तेल का वितरण करता था किन्तु प्रधानी की रंजिश के चलते अफरोज जहां पत्नी नाजिम तथा दिलशाद जहां पत्नी साहिद व हामिद अली पुत्र गफूर शाह और जरीना पत्नी रहूफ एवं शम्मा पत्नी मुबारक ने कोटेदार के ऊपर नाजायज दबाव बनाकर राशन लेना चाहते थे जिस पर कोटेदार ने उपरोक्त लोगों की बातों को मानने से इंकार कर दिया था। इस बात से नाराज होकर सभी लोगों ने कोटेदार की शिकायत उपजिलाधिकारी से की थी। उपजिलाधिकारी ने कोटा निलम्बित कर दिया था और जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी थी। नायब तहसीलदार ने जांच के दौरान आरोप फर्जी पाया था तथा जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को दी थी जिस पर उपजिलाधिकारी ने कोटा बहाल किये जाने के आदेश पूर्ति निरीक्षक खजुहा सिद्धार्थ सौरभ को दिया था किन्तु पूर्ति निरीक्षक अवैध वसूली केे चक्कर मे अभी तक कोटा बहाल नही किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्ति निरीक्षक हमेशा नशे मे रहता है तथा सम्बद्ध कोटेदार तुलसीदास से उसके बहुत मधुर सम्बन्ध है जिसके चलते वह कोटा नही बहाल होने दे रहा है। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से कोटा बहाल कराये जाने की मांग की है। इस मौके पर नसीर अहमद, जफर, फारूकी, मुशीर अहमद, इस्माइल, विनोद कुमार, रामशंकर, संजय, दुली खां, रामश्री, निशा, महादेवी, बड़की, गंगाजली, नफीस खां समेत बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

बाल विद्या मन्दिर का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के गंगा नगर मोहल्ले में स्थित बाल मन्दिर जूनियर हाई स्कूल में आज परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस समारोह में विद्यालय के सभी सहयोगी ंएवं अभिभावक बन्धुओ ने बडी संख्या मे पहुचकर शिरकत की।
शहर के गंगा नगर मोहल्ले में स्थित बाल मन्दिर जूनियर हाई स्कूल कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक छोटेलाल द्विवेदी व  प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा में माल्र्यापण कर किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं को परिणाम कार्ड व शील्ड देकर सम्मानित किया। जिसे पाकर बच्चे व अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह ने आये हुए अभिभावकों का स्वागत करते हुुए आभार व्यक्त किया तथा पठन-पाठन प्रक्रिया मे सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। श्री सिंह ने सभी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भविष्य में विद्यालय उनकी उम्मीदों पर और भी खरा उतरेगा इस मौके पर आरबी त्रिपाठी, रामनरेश गुप्ता, शिवपाल सिंह, छोटेलाल, आशीष माताप्रसाद, रमन, बन्दना, गौरी, धीरेन्द्र एवं बच्चे रूपा, प्रिया, अंश, श्यामू, निधि समेत अनेक बच्चे मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि विद्यालय की जूनियर तक की मान्यता प्राप्त हो गयी है। 

भक्तों ने अष्टभुजा देवी से मांगी परिवार की सुख-समृद्धि

फतेहपुर, शमशाद खान । नवरात्र के चैथे दिन मां कूष्माण्डा का भक्तों द्वारा भव्य श्रंगार किया गया। मन्दिरों में माॅ दुर्गा के इस स्वरूप के दर्शन के लिये भक्तों का तांता लगा रहा। पूरा दिन भक्ति गीतों से जनपद के विभिन्न क्षेत्र गूंजते रहे। वहीं जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय रहा। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। 
शुक्रवार को माॅ दुर्गा के चैथे स्वरूप की आराधना की गयी। बताते है कि मां दुर्गा की चैथी शक्ति कूष्माण्डा का ध्यान भक्तों के भीतर आत्मविश्वास का तेज लाकर कठिन मार्ग को भी सरल बनाता है। स्वरूप का मर्म यह है कि सूर्य जैसा तेजस्वी स्वरूप के आठ भुजाएं भक्तों को कर्मयोगी जीवन अपनाकर तेज अर्जित करने की प्रेरणा देती है। उनकी मधुर मुस्कान भक्तोे के जीवन शक्ति का संवर्धन करती है। वह सिखाती है कि हंसते हुए कठिन मार्ग पर चलकर भी सफलता पाई जा सकती है। मान्यता है कि मां अपने हास से ब्रहम्मांड को उत्पन्न करती है और वे सूर्यमण्डल में निवास करती है। आठ भुजाएं होने के कारण ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी जानी जाती है। मांॅ के इस स्वरूप के दर्शन पूजन को लेकर चैथे दिन सुबह व शाम दोनों पहर मंदिरो में भक्तों की भारी भीड़ रही। शहर के प्रसिद्ध मन्दिर ताम्बेश्वर व दुर्गा मन्दिर के अलावा सभी मन्दिरों में रात तक भक्तों का जमावड़ा रहा। चैथे दिन भी शहर सहित ग्रामीणांचलों दुर्गा मन्दिरों में भक्ति गीत बजाये जाते रहे। जिनकी गूंज से इलाका गूंजता रहा। वहीं पूजा अर्चना व आराधना के समय मां की जय-जयकार से वातावरण भक्तिमय रहा। दर्शन के लिये दोंनों पहर मन्दिरों में महिलाओं की अलग व पुरूषों की अलग-अलग लाइने लगीं रहीं। घंटों लाइन में लगकर भक्तों ने मां कूष्माण्डा की पूजा अर्चना की। मन्नत मानने वाले भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर प्रसाद वितरित किया। वहीं व्रत रखने वाले भक्तों ने पूरी आस्था के साथ मां की आराधना की। 

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News