Latest News

Thursday, 16 March 2017

कृषि तकनीक अध्यान के लिये हैदराबाद रवाना हुये किसान

फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वाधान मे ं प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा कैट कार्यक्रम के तहत जनपद के कृषक क्लबों के 25 किसानो के दल को जिला विकास प्रबन्धक पंकज कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने कहा कि 25 किसानो का दल दिल्ली टेªन द्वारा एवं दिल्ली से हैदराबाद का सफर हवाई जहाज से करेगे। नाबार्ड द्वारा किसानो को कृषि की नई तकनीक अपनाने के लिये हैदराबाद में स्थिति कृषि संस्थानो में प्रशिक्षण एवं भ्रमण कराने की स्वीकृत दी गयी थी। फतेहपुर के किसानो ने हवाई जहाज से यात्रा करने की अपनी विशेष इच्छा के साथ ही हवाई जहाज का टिकट खुद से खरीदा है जो अपने आप मे मिसाल है। पंकज कुमार ने कहा कि हैदराबाद में स्थित केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, अन्तर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान केन्द्र (इक्रीसेट) एंव मोटे अनाजो का सेन्टर मिलेट्स रिसर्च में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आय में बृद्धि करेगे। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने कहा कि दक्षिण भारत भ्रमण से किसानो का कृषि की विशेष तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा। वहा परिवर्तन में हो रहे बदलाव में किन प्रजातियों का बीज की बुवाई की जाये वह बीज भी वहा मिलेगा। साथ ही फसलो के द्वारा खाद्य प्रसस्करण द्वारा उत्पादो के तैयार करने की जानकारी भी मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के सचिव उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान मे किसान जलागम के तहत जल संरक्षण जल प्रबधन वर्षा आधारित खेती तथा जैविक खेती की जानकारी प्राप्त करेगे। तथा इक्रीसेट में विविधीकृत तकनीक बागवानी, फूलो की खेती डेयरी एंव उसके उत्पाद तथा छोटे फार्म मे किसान अपनी आय में कैसे वृद्धि कर सकता है इसके साथ ही बाजार प्रबन्धन की जानकारी मिल सकेगी। इसी प्रकार ज्वार अनुसंधान केन्द्र में मोटे अनाजो की विभिन्न देशी प्रजातियो की जानकारी एंव उससे तैयार होने वाले उत्पादो की भी जानकारी किसान वहा प्राप्त करेंगे। इस मौके पर रमेश प्र्रसाद त्रिवेदी, सुरेन्द्र कुमार, बीरेन्द्र सिहं, दलजीत सिंह, मनीष कुमार, चन्द्रशेखर उत्तम, सदाशिव पाण्डेय, रामेश्वर सिंह, राकेश पटेल, रणवीर सिंह, दमाकान्त त्रिपाठी, रमेश चन्द्र आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News