Latest News

Thursday, 16 March 2017

भारतीय जन औषधि केन्द्र का प्रधान ने किया उद्घाटन

फतेहपुर, शमशाद खान । गरीबों का इलाज कम पैसों मे करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत भारतीय जन औषधि केन्द्र दवाखाना का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुषमा सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
शुक्रवार को शहर के ज्वालागंज बस स्टाप पर प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अन्तर्गत औषधि विभाग रासायन एवं ऊर्वरक मंत्रालय के सहयोग से भारतीय जन औषधि केन्द्र सरकारी अंग्रेजी दवाखाना का उद्घाटन मुख्य अतिथि धरमपुर की ग्राम प्रधान सुषमा सिंह चैहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर दवाखाना के संचालक अािदत्य सिंह चैहान ने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीबों को कम कीमत पर अच्छी दवाइयां उपलब्ध कराना है बाजार मे बिकने वाली मंहगी दवायें हमारे यहां कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, लाल सिंह चन्देल, विष्णु सिंह चैहान, राजेश सिंह चैहान, राजकुमार सिंह, अशोक चैहान, विनोद गुप्ता, विष्णुकांत शुक्ला आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News