फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे आज शुरू हुई बोर्ड परीक्षा मे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र मे पल-पल मे सचल दस्ता की टीमें पहुंचकर नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कड़ी चैकसी बरतते रहे। बोर्ड परीक्षा के आज पहले दिन प्रथम पाली हाई स्कूल मे हिन्दी का तथा दूसरी पाली इण्टर मे हिन्दी का पेपर कराया गया है। बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कुल एक सौ चवालिस परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जिसमें हाई स्कूल 40935 छात्र शामिल है तथा इण्टर के 31 हजार 53 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।
जिले मे आज यूपी बोर्ड परीक्षा प्रथम पाली सुबह साढ़े सात बजे से सम्पन्न करायी गयी। परीक्षा के केन्द्रों मे छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार मे लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गयी। केन्द्रों मे लगे कक्ष निरीक्षक नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अपनी पैनी नजर टिकाये रहे तथा सचलदस्ते की टीम पल-पल परीक्षा केन्द्रों मे जाकर जायजा लेते रहे। वहीं दूसरी पाली मे इण्टर की हिन्दी की परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस का इतना जबरदस्त पहरा लगा था कि नकल कराने वाले तो दूर की बात रही परिन्दा भी पर मारने का साहस नही बटोर सका।

No comments:
Post a Comment