फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद स्तर पर राष्ट्रीय एकता भाईचारा एवं सद्भावना तथा धर्म निरपेक्ष लोकतंत्र की भावना को बढ़ाने तथा सम्प्रदायिक एकता एवं सद्भावना पूर्ण वातावरण कायम करने के लिए वर्षभर के प्रमुख त्यौहार एवं उत्सव को सामूहिक रूप से मनाये जाने हेतु जिला एकीकरण समिति के तत्वाधान मे गुरूवार को प्रेक्षागृह मे होली मिलन सामारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे डाॅ0 चेतन शरण कपूर ने दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् होली मिलन समारोह मे सभी धर्मगुरूओं ने वहां उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर पर्व की शुभाकामनायें देकर एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। वहीं समारोह को चार चाॅद लगाने के लिए समिति के लोगों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों द्वारा देश के पर्वों एवं देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति की गयी जिसे देखकर उपस्थित लोगों का मनमोह हो गया। होली मिलन समारोह का आयोजन समाजसेवी एवं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष व एकीकरण समिति के सदस्य किशन मेहरोत्रा द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर शहर काजी अब्दुल्ला रहीदुल इस्लाम, गुरूद्वारा के प्रधान सरदार संतोष सिंह, ईशाई समुदाय के पास्टर डिल्लो, अशोक तपस्वी, समिति के सचिव तबरेज वारसी उर्फ टीलू, नरसिंह पटेल, सुनील वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी, राकेश वर्मा, डा0 माधुरी साहू, कविता रस्तोगी, कु0 हुश्नजहां, शैलेन्द्र शरण सिम्पल, राजेन्द्र साहू, नीता गुप्ता, सलोनी मेहरोत्रा, राधेश्याम हरायण, डा0 सुशील त्रिपाठी, सेराज अहमद खां आदि बड़ी संख्या मे समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment