Latest News

Thursday, 16 March 2017

गायत्री परिवार की महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

फतेहपुर, शमशाद खान । शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ का शुभारम्भ पर आज कलश शोभायात्रा शहर के मार्गो पर निकाली गयी। 
गुरूवार को कलक्टरगंज प्रदर्शनी से गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रथम दिन गायत्री परिवार ट्रस्ट की महिलाओं द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों मे डीजे की धुन के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गयी एवं शायंकाल संगीत एवं प्रयोजन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे महिलायें एवं पुरूष मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से किया जा रहा है। कलश यात्रा के दौरान जीवन मे सुखशान्ती एवं गायत्री मन्त्र का संदेश दिया गया। साथ ही महायज्ञ मे बड़ी संख्या मे पहुंचने के लिए लोगों से आहवान किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान सभी महिलायें पीले वस्त्र धारण कर सामिल रही। वहीं डीजे के धुन पर शहर के मार्गों मे कलश शोभा यात्रा मे सामिल महिलाओं ने मन मे शांति, परिवार मे उन्नति एवं समाज मे सुख समृद्धि वापस लाये जाने के लिए 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व संगीत प्रवचन एवं दीपयज्ञ मे सम्मलित होने का आहवान किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News