फतेहपुर, शमशाद खान । विकास कार्यो की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मनरेगा, स्वच्छ शौचालय, आरईएस, लोक निर्माण, सिंचाई, वन, उद्यान, कृषि, नेडा, विकलांग, वृद्वा, मत्स्य, स्वास्थ्य, पूर्ति, शिक्षा, पुष्टाहार अािद विभागो की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही न की जाये अन्यथा कड़ी कार्यवाही करते हुए शासन को पत्र भेजा जायेगी। उन्होने कहा कि जिन विभागो का जो लक्ष्य है वह हर हाल में समय के अन्दर पूर्ण करे। उन्होने कहा कि कोई भी समस्या है तो उसे अवगत कराये तथा मेरे द्वारा पत्र भेजा जाये। उन्होने बैठक में सिंचाई विभाग के अधि0अभि0 के अनुपस्थित रहने पर चेतावनी देने के निर्देश दिये। उन्होने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विकास खण्डो मंे आधार कार्ड के कैम्प लगाये जाये जिससे अधिक से अधिक लोगो का आधार कार्ड बन सके। उन्होने कहा कि अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे बहानेबाजी से काम नही चलेगा सभी लोगो को अपने कार्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने विकास से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा ,द्वारा जिन लोगो को जाब कार्ड नही बने हे उन्हे ग्राम पंचायतो में बैठक कर पात्रों का जाब कार्ड बनवाया जाये उन्होने परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो लक्ष्य है उसे पूरा किया जायें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी वीके पाण्डेय, पीडी अशोक कुमार, उप निदेशक कृषि प्रसार, सहायक निदेशक मत्स्य एके शुक्ला, अधि0अभि0 लोक निर्माण, विद्युत, आरईएस व सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाएं उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment