Latest News

Thursday, 16 March 2017

प्रधानमंत्री आवास योजना मे भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

फतेहपुर, शमशाद खान । हसवा विकास खण्ड के कुसुम्भी गांव के ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी से पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र सिंह चैहान की अगुवाई मे शिकायती पत्र देते हुए ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम विकास अधिकारी प्रधानमंत्री आवास की चयनित सूची मे नाम शामिल करने के नाम पर प्रति पात्र पांच हजार रूपये की मांग कर रहा है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच किये जने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी से आज हसवा विकास खण्ड के कुसुम्भी गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र सिंह की अगुवाई मे बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने मुलाकात करके ग्राम विकास अधिकारी राम नरेश सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम विकास अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना की चयनित सूची मे नाम शामिल करने के नाम पर पांच-पांच हजार रूपये की अवैध वूसली की मांग कर रहा है। ग्राम प्रधान चुनबुदन ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि प्रति पात्र दस हजार रूपया दिलवाओ जिसमें आधा पैसा ग्राम तुम ले लेना और आधा पैसा पैसा ग्राम विकास अधिकारी को दे देना। ग्राम प्रधान ने बताया कि दो सौ बत्तीस प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची आयी है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराये जाने के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर रामौतार, रामदास, राजू, केसानी देवी, रामा देवी, भीष्म, रामदास, बाबू, हीरालाल, श्यामा, सरस्वती, चन्दावती, गंगा विशुन, रमेश, भोला, विनोद, रमेश, रामपाल, रामलखन, रामराज, सीताराम, रामधनी, बुद्धराज आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News