Latest News

Monday, 27 March 2017

एबीवीपी की बैठक में विद्यालय की मनमानी पर बनी रणनीति

फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एसएफडी आयाम की बैठक नहर कालोनी में आयोजित हुई। परिषद द्वारा आगामी कार्यो की रूपरेखा तैयार की गयी। अध्यक्षता जिला संयोजक आशीष शर्मा ने किया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रसून तिवारी ने बताया कि जनपद के विद्यालयों में 10वीं एवं 12वीं की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं के साथ-साथ विद्यालय द्वारा करायी जा रही नकल के खिलाफ आवाज उठायी। आगामी 2 अप्रैल को आरएसएस द्वारा आईटीआई परिसर से सायं 4 बजे आयोजित होने वाले पथ संचलन में भी विद्यार्थी परिषद की सहभागिता की बात कही। परिषद पथ संचलन को गति देने का काम करेगा जिसको लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गयी। आगामी 28 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आरएसएस संस्थापक डा, डेगगेवार की जयंती पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी उगाही के खिलाफ मुख्य निर्णय लिया गया कि सर्व शिक्षा व समान शिक्षा के लिये जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा जायेगा। बैठक में संतू तिवारी, ऋषभ गुप्त, अनुष पटेल, अमित सिंह गौर, इन्द्रसेन, रितिक पाल, शनी अजीत सिंह, शुभम् त्रिपाठी, पियूष अमित गुप्त, अभिषेक गुप्त रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News