Latest News

Monday, 27 March 2017

सत्ता परिवर्तन के बाद यमुना कटरी क्षेत्र में नकल माफियां हावी

फतेहपुर, शमशाद खान । सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बावजूद भी नकल माफियाओं के हौसले बुलंद है यमुना कटरी के परीक्षा केन्द्रों में एक और जहां सामूहिक नकल करवाई जा रही है वही दूसरी तरफ नंबरों के ज्यादा प्रतिशत आने का रेंट भी नकल माफियाओं ने फिक्स कर रखा है। जिससे गरीब घरों के बच्चे बहुत परेशान है जिनको पैसे न देने की वजह से अलग कमरों में बैठाया जाता है। सूत्रों की माने तो इन स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा प्रति लड़के से हाईस्कूल का 3000 व इण्टर मीडिएट का 4000 रूपये वसूला जा रहा है। वही इन माफियाओं द्वारा अपने जनपद के अलावा बादा, कानपुर, कौशांभी जिले के छात्र भी क्षेत्र के एक स्कूल में एडमीशन करवा कर 80 से 85 प्रतिशत नंबर दिलवाने का ठेका लेकर 8000 से 10000 रूपये वसूल करते है। इससे यही साबि होता है कि आने वाले समय में इन लड़को का क्या भविष्य होगा। माफियाओं द्वारा मेन रोड से स्कूल तक बैच व अधिकारियों की निगारानी की सूचना देने के लिए तक्के भी लगाए जाते है जिन्हे प्रतिदिन के हिसाब से पैसे भी दिऐ जाते है। अब तो इस क्षेत्र के लोग यह करने से गुरेज नही करते कि कौशांभी से ज्यादा अच्छी व्यवस्था यहा के स्कूलों में हो रही है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News