फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक शान्तिनगर वार्ड में आहूत की गयी। इस दौरान समस्याओं के निराकरण एवं वंचित सुविधाओं को प्राप्त करने के लिये संगठन का सर्वसम्मत से विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने अध्यक्ष पद पर बन्दना द्विवदी, महामंत्री पद पर अजित कुमार विद्यार्थी, उपाध्यक्ष विकास कुमार वर्मा, प्रवक्ता विनोद कुमाार, मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा, मंत्री प्रदीप कुमार गौतम, को मनोनीति किया। पदाधिकारियों का मौजूद व्यपारियों ने फुलमालाओं के साथ स्वागत किया। श्री मेहरोत्रा ने शान्तिनगर विकास कमेटी का गठन कर क्षेत्र के विकास में स्वच्छता अभियान चलाने एक मत होकर समस्याओं को क्रमबद्ध करते हुए उनके निराकरण को लेकर आवाज बुलन्द करने का आवाहन किया। नवमनोनीति अध्यक्ष वन्दना द्विवेदी ने कहा कि पूर्ण निष्ठा के साथ वार्ड के विकास की पहल करते स्थानीय समस्याओ के निदान पर कार्य करेगे। इस मौके पर मनोज कुमार, संजय श्रीवास्तव, विकास सिंह, उमेश कुमार, गंगा सागर, रासिद बाबा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, सन्तोष यादव, संजय उर्फ जेम्स, बीरेन्द्र, कलीम खान, अब्दुल अजीज, अन्सू सोनी, सुमित द्विवेदी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment