Latest News

Monday, 27 March 2017

पीजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का हुआ शुभारम्भ

फतेहपुर, शमशाद खान । हसवा विकास खण्ड के ग्राम मुराॅव मे बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से इंग्लिश मीडिएम पीजी मेमोरियम पब्लिक स्कूल की स्थापना की गयी जिसका उद्घाटन समाजसेविका श्रीमती गोमती देवी व मुख्य अतिथि डीएन कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या मे मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबन्धक ज्योति गौतम ने कहा कि समय के अनुसार हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी का ज्ञान बच्चों मे होना आवश्यक हो गया है इसी उद्देश्य से क्षेत्र मे बच्चों को अंग्रेजी की अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी की बेहतर शिक्षा दी जायेगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमरजीत, अध्यक्ष आरती गौतम, संरक्षक भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश, राजेश गौतम, निर्मला, अभिषेक गौतम, प्रमोद कुमार, रामभवन सिंह आदि रहे।  

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News