Latest News

Monday, 27 March 2017

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुलाबी गैंग ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर, शमशाद खान । गुलाबी गैंग की प्रदेश कमाण्डर सुशीला मौर्या के घर पर हुए हमले मे घर पर घुसकर देवर पर किये गये हमले के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किये जाने से आक्रोशित होकर संगठन की महिलाओं ने राष्ट्रीय कमाण्डर सम्पत पाल के नेतृत्व मे प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तारी कराये जाने की मांग किया।
सोमवार को गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमाण्डर के नेतृत्व मे गैंग की सैकड़ों महिलाये कलेक्ट्रेट मे एकत्रित होकर प्रदेश कमाण्डर सुशीला मौर्या के घर मे घुसकर उनके देवर दिलीप कुमार मौर्या पर किये गये जानलेवा हमला एवं मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा न किये जाने से आक्रोशित होकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने की मांग की। दिये गये ज्ञापन मे राष्ट्रीय कमाण्डर सम्पत पाल ने अवगत कराया कि प्रदेश कमाण्डर सुशीला मौर्या के घर 23 मार्च की रात आधा दर्जन से अधिक लोग घुसकर गाली गलौज करते हुए उनके देवर दिलीप मौर्या से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी जिसके चलते उनकी जानमाल का खतरा बना हुआ है। गैंग की महिलाओं ने जिलाधिकारी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार किये जाने की मांग की साथ ही मीड़िया से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय कमाण्डर सम्पत पाल ने कहा कि यदि जल्द ही पुलिस अरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल की सलाखों के पीछे नहीं भेजती तो गैंग की महिलायें आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी और थाने मे धरना दिया जायेगा। इस मौके पर ंगंगा विष्नु विश्वकर्मा, शैल त्रिपाठी, अनीता, मुन्नी देवी, गायत्री देवी, शान्ती, ज्ञानवती, सुरजिया, गीता, देवरती, आशा देवी, धरमा देवी आदि मौजूद रही। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News