Latest News

Monday, 27 March 2017

पीआरडी जवानों ने नियमित ड्यूटी के लिए डीएम से मिले

फतेहपुर, शमशाद खान । पीआरडी जवान संघ ने बैठक करके अपनी समस्याओं के निस्तारण कराये जाने पर चर्चा करते हुए बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लेकर चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 
सोमवार को नहर कालोनी प्रांगण मे पीआरडी जवान संघ के जिलाध्यक्ष अवनि कुमार तिवारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमे पीआरडी जवानों की समस्याओं पर चर्चा की गयी जिसमें बैठक मे मौजूद जवानों के सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्या के निदान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाये जिस पर बैठक के पश्चात पीआरडी के जवानों ने जिलाध्यक्ष अवनि कुमार तिवारी के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर अवगत कराया कि जवानों को प्रत्येक दिन ड्यूटी पर लगाया जाये, युवा कल्याण विभाग से पीआरडी को अलग किया जाये, पीआरडी के लिए आईपीएस अधिकारी नियुक्त किया जाये साथ ही जवानों को नियमित किये जाने की मांग सामिल रही। वही इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवनि कुमार तिवारी ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव के दौरान पीआरडी जवानों को सरकार बनने पर नियमित ड्यूटी दिये जाने की घोषणा की थी जिसको अब प्रदेश सरकार को अमल मे लाना चाहिए और पीआरडी को नियमित ड्यूटी मे लगाया जाना चाहिए। इस मौके पर रज्जन बाबू, रामदास मौर्या, रघुराज सिंह, प्रदीप कुमार, सरनाम, प्रकाश सिंह, आलोक कुमार सिंह, अखिलेश कुमार द्विवेदी, गोवर्धन, राजकुमार, हरीमोहन, रामकृपाल, श्यामबाबू, राजाराम आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News