फतेहपुर, शमशाद खान । बालीवुड व भोजपुरी फिल्मों मे मेकपमैन का काम करने के बाद अब भक्ति एलबम के माध्यम से शहर को नई पहचान देने के प्रयास को लेकर पत्रकारों से रूबरू होते हुए निर्माता व निर्देशक सुनील राजपूत व एलबम की मुख्य भूमिका मे किरदार निभा रही दिव्या ने बताया कि एलबम नवरात्रि नवदिन के गीतों का फिल्मांकन शहर के दुर्गा मंदिर मे किया जा रहा है जो पांच दिनों के बाद बिन्दकी मे किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एलबम मे नव गीतो का समावेष है जिसके गीतकार वसीक सनम व म्यूजिक मुम्बई से कराया गया है इन गीतों मे लखनऊ, कानपुर व दिल्ली के कालाकारों को बुलाया गया है। साथ ही शहर के कलाकार व कोरियोग्राफर रितिक शुक्ला मुख्य भूमिका मे है। उन्होंने कहा कि भक्ती गीतों पर आधारित एलबम के फिल्मांकन के लिए दिल्ली से आई कलाकार चाॅदनी व हेमा ने मंदिर की खूबसूरती की तारीफ की। वहीं भोजपुरी एलबमों मे कैमरामैन की भूमिका निभा चुके सोमदत्त गुप्ता इस एलबम मे कैमरामैन के रूप मे अपनी भूमिका निभायेगें। एलबम के निर्माता व निर्देशक सुनील राजपूत ने बताया कि वह जीटीवी के प्रसारित हो रहे सीरियल महक जिंदगी की मे बतौर मेकअप मैन के रूप मे कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद मे एलबम की सूटिंग कराने का मुख्य उद्देश्य शहर को नई पहचान देने का प्रयास है क्योंकि वह खुद इसी जनपद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सहायक कलाकार के रूप मे सैण्डी गुप्ता, रजीत कुमार गौतम, दीपक, विपिन, शिवसिंह, सागर, किशोर, माही, मुस्कान आदि एलबम मे नजर आयेगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment