फतेहपुर, शमशाद खान । घनी आबादी के बीच नियम विरूद्र्ध ईंट भट्ठे के निर्माण से पर्यावरण के खतरे को लेकर स्थानीय लोगों मे भट्ठा संचालक के विरूद्ध आक्रोश उत्पन्न होता जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री से लेकर पर्यावरण विभाग के केन्द्रीय एवं प्रदेश स्तर के अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भट्ठे का निर्माण पर रोक लगाये जाने की मांग किया।
बताते चले कि तेलियानी विकास खण्ड के ग्राम दमापुर के पीड़ित देशराज, मनोज कुमार आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि ग्राम दमापुर मे आबादी के अन्दर नियम विरूद्ध ओम बिक्री फील्ड के नाम से ईंट भट्ठे का निर्माण कराया जा रहा है जो पूरी तरह से नियम विरूद्ध है। नियम के अनुसार एक से डेढ किलोमीटर आबादी से दूर भट्ठे का निर्माण किया जाता है लेकिन उक्त भट्ठे का निर्माण पांच सौ मीटर के अन्दर किया जा रहा है जिससे भट्ठे की चिमनी से उठने वाले धुंआ से पर्यावरण पर खतरा बढेगा और स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो जायेगा। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी अवगत कराया कि भट्ठा के बगल से लगा हुआ महुआ का बड़ा बाग भी है और उस भट्ठे मे कोयले की जगह चमड़े का बुरादा भी डम्प कराया गया है जो ईंट को पकाने के वक्त उसे डाला जायेगा। चमड़े के बुरादे से उठने वाले धुएं से स्थानीय लोगों मे अनेक बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के अलावा मुख्यमंत्री, पर्यावरण विभाग के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को ईंट भट्ठे के निर्माण पर रोक लगाये जाने की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने बताया कि भट्ठा निर्माण के विरोध मे मलवां थाने को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही अमल मे नही लायी गयी। वहीं जब इस मामले पर मलवां थानाध्यक्ष से जानकारी ली गयी तो उनका कहना रहा कि उनके संज्ञान मे ऐसा कोई मामला नही आया है यदि कोई शिकायती पत्र लेकर आयेगा तो निश्चित जांच कर कार्यवाही की जायेगी। पीड़ित ने जिलाधिकारी से तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की।

No comments:
Post a Comment