फतेहपुर, शमशाद खान । कृषि विभाग के तत्वाधान मे सिंचाई विभाग द्वारा प्रायोजित उ0प्र0 वाटर रिस्ट्रक्चरिंग प्रोजेक्ट फेस-2 के तहत प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा जनपद के 50 किसानों को अन्तर्राज्जीय भ्रमण के लिए चित्रकूट, सतना मध्य प्रदेश के महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कृषि विज्ञान केन्द्र, गनीवां के फार्म एवं प्रशिक्षण तथा उद्यमिता विद्या पीठ के भ्रमण एवं अध्ययन हेतु रवाना किया गया।
किसानों के भ्रमण दल को जिला कृषि अधिकारी रविकान्त सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामोदय कृषि विश्वविद्यालय चित्रकूट, सतना मध्य प्रदेश द्वारा संचालित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां मे दलहन, तिलहन एवं गेहूं, जौ, धान तथा मोटे अनाजों की विभिन्न देशी प्रजातियों को संरक्षण कर उनका उत्पादन किया जा रहा है। वहीं कई फसलों को बीज उत्पादन भी कराया जा रहा है। साथ ही वहां डेरी तथा मोती का भी उत्पादन कराया जा रहा है जिसकी तकनीक वहां से सिकानों को दी जा रही है जिससे किसान अतिरिक्त आय ले सकते हैं। संस्था के सचिव उमेश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय मे किसानों को सिंचाई के उचित प्रबन्ध ड्रिप एवं स्प्रिंकलर से करने की सलाह देंगे जिससे भूजल स्तर को सुधारा जा सके साथ ही उद्यमिता विद्या पीठ में किसानों को दलहन एवं तिलहन एवं फलों तथा सब्जियों के प्रसंस्करण की तकनीक की जानकारी मिलेगी जिससे सिकान अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर प्रगतिशील कृषक बजरंग सिंह, कृष्णपाल सिंह, रामेश्वर सिंह, भैयालाल, सदाशिव पाण्डेय, गोविन्द पटेल, रामनरेश आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment