फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्य विकास अधिकारी सी इन्दुमती ने आधार नामांकन की प्रक्रिया को गति देने के लिये अप्रैल माह में विकास खण्ड अमौली, देवमई, खजुहा व तेलियानी की ग्राम पंचायतों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 0 से 5 वर्ष प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत् सभी छात्रों एवं ग्रामीणों के आधार कार्ड क नामांकन के लिये कैम्प लगाये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था कर्वी डाटा मैनेजमेन्ट सर्विसेज लिमिटेड को दिया है। अमौली विकास खण्ड के जलालपुर न्योर, बीधनपुर, चांदपुर, रिठवां मेंहदिया गोविन्दपुर बिलारी पहाड़पुर बटिगवां सठिगवां, बिजौली, खजुहा विकास खण्ड के जमरौली बिन्दौर मौहारी जाफरगंज जोनिहां, शहबाजपुर, रावतपुर, बेंहटा, सादातापुर में आधार कैम्प लगाने की तिथियों का निर्धारण किया है देवमई विकास खण्ड में मेहरामउ, मुसाफा, जरारा, ईशेपुर, माधवपुर, बेंता, सरांय लंगर, सरांय होली व इब्राहिमपुर डांडा में आधार नामांकन कैम्प लगाये जाने है। तेलियानी विकास खण्ड के कुरूस्ती कला, असवार तारापुर, झाऊ मेदनीपुर, मोहनखेड़ा, बादलपुर, ओझी, खरगसेनपुर, पनई इनायतपुर, रावतपुर, ठिठौरा में कैम्प लगाये जायेगे। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया है कि युआईडीएमआई के तहत सभी आयु वर्ग के लोगों का नामांकन किया जाये। कैम्प में रोजगार सेवक, लेखपाल, आंगनबड़ी कार्यक्रत्री, आशा व ग्राम पंचायत अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। हर दिन 100 से 150 लाभार्थियों का नामांकन निश्चित किया जाये और इसका गांव स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। आंगनबाड़ी केन्द्र पर नामांकन के लिये युआईडीएआई द्वारा निर्धारित प्रमाण पत्र आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा भरा व प्रमाणित किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment