फतेहपुर, शमशाद खान । आगामी 16 तथा 17 अप्रैल को केशरवानी वेश्य सेवा समिति के बैनर तले केशरवाली समाज के लोगों का सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन नगर पंचायत परिसर में सम्पत्र होगा। जिससे कैबिनेट मंत्री नन्द कुमार गुप्ता (नन्दी) सिरकत करेगे। सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर समिति के सभी पदाधिकारी प्रचार प्रसार में लगे हुए है और स्वजाताव बन्धुओ से सम्मेलन में आने की अपील भी कर रहे है। बताते चले कि केशरवानी वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र गुप्ता एवं उमेश चन्द्र केशरवानी ने सामूहिक रूप से बाया कि समाज का यह चैथा सम्मेलन 16 तथा 17 अप्रैल को नगर पंचायत परिसर में सम्पत्र होगा। जिसके लिये सभी पदाधिकारी अपने जनपद सहित अन्य जनपदो में जाकर केशरवानी समाज के लोगों से बराबर सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिये अपील कर रहे है। उन्होने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर एवं कन्या को अपनी अपनी दो दो फोटो के साथ आधार काड लाना आवश्यक है विवाह हेतु आने वाले परिवारो को ठहरने की अच्छी व्यवस्था रहेगी। नव दम्पत्ति को उपहार देने वालो का विशेष सम्मान किया जायेगा। और इसी कार्यक्रम मे किसी भी क्षेत्र से विशेष प्रतिभा सम्पत्र बालक बालिका तथा महिला पुरूष को सम्मानित भी किया जायेगा। महिला तथा पुरूषों के लिए ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था होगी। आये हुए सभी लोगों के भोजन तथा जलपान की निःशुल्क कूपन के द्वारा व्यवस्था होगी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) भी सिरकत करेगे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार में सभी पदाधिकारी लगे हुए है जिनसे प्रकाश चन्द्र केशरवानी, पन्ना लाल केशरवानी सुभााष चन्द्र केशरवानी अरूण केशरवानी राजकुमार केशरवानी (मदन) बृजकिशोर केशरवानी महेश केशरवानी सहित अन्य सजातीय लगे हुए है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment