मुगलसराय, अजय राय। चन्दौली जनपद के मुगलसराय जीआरपी ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से करीब 14 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्किट में करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। जीआरपी ने गिरफ्तार अभियुक्त को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
दरअसल, मुगलसराय जंक्सन मादक पदार्थो के तस्करी का हब बनता जा रहा है। जिसपर एडीजी रेलवे के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी के जवान प्लेटफार्मो पर चेकिंग कर रहे थे इसी बीच पुलिस को देख तस्कर भागने लगा जिसे जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तस्कर के बैग में 14 किलोग्राम गांजा मिला जिसे लेकर वह आपूर्ति करने दिल्ली जा रहा था।
युवक दार्जिलिंग का रहने वाला है और बिहार आसाम से सस्ते दामों में गांजा खरीद कर दिल्ली जैसे महानगरों में ऊंचे दामो में बेचने का काम करता था। फिलहाल जीआरपी ने गिरफ्तार युवक को चालान कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में जीआरपी प्रभारी आर पी सिंह ने बताया कि यह मादक पदार्थ की तस्करी में पहले से भी कई खेप मादक पदार्थ ले जा चुका है और इस मामले में अन्य थानों के माध्यम से जेल भी जा चुका है।

No comments:
Post a Comment