Latest News

Monday, 27 March 2017

धूम धाम से मनाया गया, 26वाँ होली मिलन समारोह

कानपुर, अजय सक्सेना -  अखिल भारतीय सक्सेना परिवार का 26वाँ होली मिलन समारोह अमरेश्वर भवन , इ ब्लॉक गोविन्द नगर में सांय 4 बजे से 9 बजे के मध्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री चित्रगुप्त जी की आरती से हुई। संचालक मंडल एवं कार्यकारिणी के सभी वक्ताओं ने परिवार की भलाई के लिए एवं मजबूती के लिए सबसे, परिवार के सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का आवाहन किया।  डा उमा सक्सेना जी, मालिनी सक्सेना जी, गोपाल सक्सेना जी एवं आर के रायजादा जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए एवं फूल की होली सभी सदस्यों द्वारा खेली गयी। अध्यक्ष श्री अजय सक्सेना जी ने सभी का अभि्नन्दन एवं स्वागत किया तथा प्रचार एवं प्रसार मंत्री अजय सक्सेना जी ने सबका धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News