फतेहपुर, शमशाद खान । ब्राम्हण विचार मंच के पदाधिकारियों ने चैथ नवरात्रि को लेकर सभी धर्म स्थलों की साफ-सफाई कराये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को ब्राम्हण विचार मंच के अध्यक्ष प्रेम शंकर त्रिवेदी के नेतृत्व मे मंच के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर चैत्र नवरात्रि पावन पर्व पर सभी धर्म स्थलों की साफ-सफाई कराये जाने, पेयजल की समुचित व्यवस्था कराये जाने, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त किये जाने, मंदिरों मे पुलिस एवं महिला पुलिसों को तैनात किये जाने व शहर क्षेत्र मे मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा शहरी क्षेत्रों फागिंग मशीन लगातार चलवायें जाने जैसी मांग शामिल रही। इस मौके पर सुशील मिश्रा एड0, धर्मेन्द्र मिश्रा एड0, रमेश कुमार द्विवेदी, अरविन्द नारायण मिश्रा, नीरज कुमार मिश्रा, शिवाकान्त तिवारी, उदय बाजपेयी, पवन द्विवेदी, अजय अवस्थी, रज्जन द्विवेदी, शैलेन्द्र द्विवेदी, अभिमन्यु मिश्रा, लक्ष्मीकांत अवस्थी, शिवमिलन आदि मंच के पदाधिकारी रहे।

No comments:
Post a Comment