फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका परिषद के सभासदों ने संयुक्त रूप से अपने-अपने वार्डों की समस्याओं के निदान के लिए जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांग पूरी किये जाने की बात कही।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सभासदों ने अलग-अलग समस्याओं को लेकर सभासद दल के नेता विनय तिवारी के नेतृत्व मे संयुक्त रूप से जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मुराइन टोला सभासद गुलाबा देवी ने विद्युत भण्डार गृह मे आने वाले किसानों से विद्युत उपकरण देने के नाम पर की जा रही अवैध उगाही पर विराम लगाने वहीं सिविल लाइन वार्ड के सभासद विनय तिवारी ने अभिशाषी अधिकारी द्वारा 60 कार्यों की निविदायें निरस्त कर दिया गया है जो पूरी तरह से अवैधानिक है। निविदाओं को बहाल किये जाने की मांग किया। वहीं अरबपुर वार्ड के सभासद धीरज कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए मांग किया कि शहर के तमाम बस्तियों जैसे अरबपुर, पीरनपुर, ज्वालागंज आदि बस्तियों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार गये हुए हैं जिससे कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है। इसलिये लाइनों के नीचे से फटी वायर लगवाया जाये। इस मौके पर शादाब अहमद, पुष्पराज पटेल, गोपाल रस्तोगी, माया पटेल आदि सभासद मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment