फतेहपुर, शमशाद खान । मार्च के अन्तिम सप्ताह मे गर्मी ने लोगों को चिलचिलाती धूप से बेचैन कर दिया है। अभी अप्रैल का माह शुरू ही नही हुआ कि गर्मी के चलते मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहता है वहीं बाजारों मे भी रौनक नही देखने को मिल रही है। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों से लोगों को निजात नही मिल पा रही है। मंगलवार को मौसम में और भी भीषण गर्मी रही। तापमान में जो भी व्यक्ति घर से बाहर निकला तो गर्म तेज हवाओं ने उन्हे झुलसाने में कोई कमी नही की। दिन भर लोग धूप व तेज गर्म हवाओं से बचते दिखे। मौसम में तापमान का बढना अभी तक जारी है। ऐसे में जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही गर्मी का अहसास कराने लगा। भोर से ही लोगों के पसीने छूटने लगे। सात बजे ही कड़ी धूप ने लोगों को यह बताया कि अभी अप्रैल व मई, जून की गर्मी तक निजात नही मिलने वाली है। दिन भर लोग चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं के थपेडो से जूझना पडा। गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया। बदन को झुलसाने वाली गर्मी से जनमानस कराह उठा है। ऐसे में लोग घरों में ही दुबकने के लिए मजबूर हो गये।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment