Latest News

Tuesday, 28 March 2017

डीएम से मिल मानवाधिकार ने की भ्रष्टाचार की शिकायत

फतेहपुर, शमशाद खान । मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष श्रीराम अग्निहोत्री द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक से एक इण्टर कालेज की कुछ बिंदुओं की मांगी गयी सूचनाओं का जवाब न देने पर श्री अग्निहोत्री ने सहायक जन सूचना अधिकारी से शिकायत दर्ज करायी हैं मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष श्रीराम अग्निहोत्री ने सहायक जन सूचना अधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि उन्होने शहर क्षेत्र के राधानगर स्थित एसएमबी इण्टर कालेज के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की कुछ बिन्दुओं में जिला विद्यालय निरीक्षक से जन सूचना अधिकारी के तहत सूचना मांगी थी। लेकिन काफी बीत जाने के बाद भी जिला विद्याल निरीक्षक द्वारा उन्हे कोई भी सूचना प्रदान नही की गयी है। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि जन सूचना अधिकार विभागों में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिये बनाया गया है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही व सम्बन्धित आरोपियों से सांठ-गाठ के चलते सूचनाएं नही दी जाती है। यह उच्चाधिकारियों द्वारा किये जा रहे दावों को गलत साबित कर रही है। श्री अग्निहोत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हे मांगी गयी सूचना नही दी गयी तो वह केन्द्रीय सूचना आयोग को पत्र भेज सम्बन्धित विभागाध्यक्ष की शिकायत दर्ज करायेगे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News