चन्दौली, अजय राय- चंदौली जिले के मुग़लसराय में जहाँ रिहायसी इलाके में चल रहे एलपीजी के अवैध रिफिलिंग सेंटरों पर जिला पूर्ति विभाग की कार्यवाई से हड़कंप मच गया।अलीनगर थाना क्षेत्र में चल रही इस कार्यवाई में दो अलग अलग गोदामो से 28 घरेलु सिलेंडर के अलावा रिफिलिंग उपकरण भी बरामद हुए है साथ ही दो लोगो को गिरफ्तार किया गया।सूबे में सरकार बदलते ही सभी विभाग एक्शन मॉड मे देखे जा रहे है। एक के बाद एक हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाई से कालाबाजारियों पर नकेल कसने का प्रयास जारी है ऐसे में एक अर्से से राष्ट्रिय राजमार्ग के समीप लबे सड़क चल रहे इस काले कारोबार ने विभाग के अधिकारियो पर सवालिया निशान जरूर खड़े किये हैं।अचानक हुई इस कार्यवाही से काले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।जिला पूर्ति अधिकारी ने बरामद सिलेंडर को एजेंसी धारक के सुपुर्द कर दिया वही पकडे गये दोनों अभियुक्तों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment