Latest News

Friday, 10 March 2017

मोबाइल शाप की दुकान मे लगी आग, ढाई लाख का सामान जला

फतेहपुर, शमशाद खान । कोतवाली थानाक्षेत्र के इस्माइलगंज मे स्थित रिचा मोबाइल शाप मे बीती रात कुछ अराजक तत्वों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया जिससे दुकान के अन्दर रखा लगभग ढाई लाख रूपये कीमत का सामान जल कर खाक हो गया। घटना के सम्बन्ध मे दुकान के मालिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।
शहर के रेलबाजार गुरूद्वारा वाली गली निवासी गुरमती सिंह ने कोतवाली मे शिकायती पत्र देते हुए बताया कि इस्माइलगंज मोहल्ले मे उसने रिचा मोबाइल शाप के नाम से दुकान है। बीती रात दुकान के ऊपर रहने वाले लोगों ने उसको सूचना दिया कि उसकी दुकान के अन्दर से धंुआ निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह दुकान पहुंचकर ताला खोला तो देखा कि मिट्टी के तेल की एक बोतल अन्दर पड़ी है तथा आग लगने से लगभग ढाई लाख रूपये कीमत का सामान जलकर खाक हो गया है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News