Latest News

Friday, 10 March 2017

रानी हत्याकांड का खुलाशा करने के लिए परिजनों ने लगाया जाम

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के पीलू तले चैराहे के समीप पनी मोहल्ले मे स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की बीएससी की छात्रा के साथ हुए गैंग रेप के बाद की गयी हत्या के मामले को लेकर आज आक्रोशित परिजनों तथा मुहल्ले के लोगों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर चैक चैराहे पर लगभग पांच घंटे जाम लगा रखा था। जाम लगने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव, उपजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर समर बहादुर, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज मदन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके मे पहुंच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने का आश्वासन दिया तब जाकर कही जाम खुल सका। घटना के सम्बन्ध मे मकान मालिक समेत दो लोगों को पुलिस ने पूंछतांछ के लिए हिरासत मे ले रखा है। इलाके मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर के पीलू तले चैराहे के समीप पनी मोहल्ला निवासी ओम प्रकाश सोनी जो सोने चांदी के आभूषण बना कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सर्राफा व्यवसायी की बड़ी पुत्री रानी उर्फ निधि डा0 निवेदिता सिंह डिग्री कालेज मे बीएससी फाइनल की छात्रा थी। बीती आठ मार्च की रात वह अपनी छोटी बहन दिव्या सोनी के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रही थी तथा दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल पर पहुंचने के बाद उसके साथ अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद घटना का रहस्य खुलने के भय से आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्याकर दिया था और शव को ले जाकर बगल के मकान मालिक उमेश तिवारी के मकान के बेसमेन्ट मे फेंककर फरार हो गये। यह घटना पुलिस के लिए पूरी पहेली बनी हुई है। बीएससी की छात्रा रानी उर्फ निधि सोनी दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल पर कैसे पहुंची तथा जिस चाकू से उसके हांथ की नस काटी गयी थी वह चाकू उसके किचन का था। बताया जाता है कि उमेश तिवारी के मकान मे किरायेदार भी रहते हैं और रात मे मुख्यद्वार पर ताला लगा रहता फिर हमलावर किस रास्ते गये और घटना को अंजाम देकर वापस चले गये यह सारी बाते पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस इस घटना का खुलाशा करने के लिए रानी उर्फ निधि सोनी के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है किन्तु मोबाइल फोन पुलिस के हांथ अभी नही लगा है। बताया जाता है कि पुलिस ने मृतका छात्रा के पिता से मोबाइल फोन मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया है। हालांकि पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है और शीघ्र ही घटना का खुलाशा करके आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे होगे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News