फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे 23 फरवरी को सम्पन्न हुए चैथे चरण के मतदान की मतगणना कल (आज) बांदा सागर रोड़ पर स्थित मण्डी समिति मे सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. और पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने आज मतगणना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। जिले की छह विधानसभा मे कल (आज) 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना जिसमे छह को मिलेगा ताज। मतगणना स्थल को केन्द्रीय पुलिस बल के साथ-साथ जनपद पुलिस ने छावनी मे तब्दील कर दिया है। मतगणना स्थल के अन्दर उसी को प्रवेश दिया जायेगा जिसको जाने की अनुमति होगी।
जिले मे बीती 23 फरवरी को चैथे चरण के मतदान मे छह विधानसभाओं का चुनाव सम्पन्न हुआ था जिसमें 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन मे बंद हो गया था। बांदा सागर मार्ग पर स्थित मण्डी समिति मे केन्द्रीय पुलिस बल के कड़े पहरे पर ईवीएम मशीनों को रखा गया था। कल (आज) सम्पन्न होने वाली वोटो की गिनती के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। मतगणना केन्द्र से लगभग दो सौ मीटर की परिधि मे बिना इजाजत के किसी को प्रवेश नही दिया जायेगा। आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. और पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के अलावा आयोग से भेजे गये चुनाव परवेक्षकों ने मतगणना स्थल का बारीकी से जायजा लिया तथा समूचे परिसर को पुलिस छावनी मे तब्दील करने के निर्देष दिये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे0 और पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी प्रत्याशी के जीत मे किसी प्रकार का विजय जुलूस नही निकाला जायेगा और किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment