फतेहपुर, शमशाद खान । होली पर्व एवं मतगणना को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए आज कोतवाली पुलिस एवं जीआरपी ने रेलवे स्टेशन मे सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध यात्रियों से पूंछतांछ के साथ बैगों को चेक किया गया।
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन मे होली पर्व एवं मतगणना को लेकर कोतवाली प्रभारी दीपक पाण्डेय व जीआरपी प्रभारी समर बहादुर के नेतृत्व मे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कई ट्रेनों मे संदिग्ध यात्रियो से पूंछतांछ एवं यात्रियों के सामान की चेकिंग की गयी। अभियान कई घंटों तक स्टेशन परिसर मे चलाया गया लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गयी। किसी भी यात्रियों के पास से कोई भी नाजायज वस्तु बरामद नहीं हुयी। होली एवं मतगणना को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। वहीं देर शाम कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व मे शहर के अन्य स्थानों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिससे अराजकतत्वों मे हड़कंप मचा रहा।

No comments:
Post a Comment