फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के नउवा बाग मोहल्ले के समीप स्थित कांशीराम कालोनी मे एक युवक की परचून की दुकान मे बीती छह मार्च को पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने आग लगा दिया था जिससे उसकी दुकान मे रखा लगभग पैतालिस हजार रूपये कीमत का सामान जलकर खाक हो गया था। भुक्तभोगी दुकानदार ने घटना के सम्बन्ध मे कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।
कोतवाली थानाक्षेत्र के नउवा बाग मोहल्ले के समीप स्थित कांशीराम कालोनी निवासी सूरजपाल ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया था कि कालोनी का ही रहने वाला गुलाब सिंह का कालोनी के एलाटमेन्ट को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इस बात को लेकर गुलाब सिंह और उसके बीच काफी कहा सुनी हुई थी तथा गुलाब सिंह ने धमकी दी थी कि वह उसकी परचून की दुकान मे आग लगा कर खाक कर देगा। भुक्तभोगी ने बताया कि बीती छह मार्च को रात करीब एक बजे उसे परचून की दुकान मे आग लगने की शंका हुई तो वह दुकान खोल कर बाहर निकला तो देखा कि गुलाब सिंह अपने चार पांच साथियो के साथ आग लगा रहा था। उसने शोर मचाते हुए उपरोक्त लोगों को ललकारा। ललकार सुनते ही सभी लोग मौके से भाग जाने मे सफल हो गये थे। भुक्तभोगी ने बताया कि जब तक वह पास पड़ोस के लोगों के सहयोग से आग बुझा पाता तब तक मे लगभग पैतालिस हजार रूपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है।

No comments:
Post a Comment