Latest News

Friday, 10 March 2017

दीक्षान्त समारोह मे परीक्षा अच्छे अंक करने की दी गयी शुभकामनाये

फतेहपुर, शमशाद खान । अनुशासन के साथ कडी मेहनत एवं परिश्रम के बल पर परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने की प्रेरणा के बीच जय मांॅ सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज में दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इण्टर मीडिएट व हाईस्कूल की छात्र-छात्राओं माल्यार्पण कर विजय तिलक कर नम आखो के साथ विदाई दी गयी। 
शुक्रवार को शहर के राधानगर स्थिति जय मांॅ सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज में इण्टर मीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मलित होने वाले छात्र-छात्राओं का दीक्षान्त समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबन्धक अजय प्रताप सिंह ने विद्यालय के सभी भईया बहनो को माल्यार्पण के साथ विजय तिलक कर परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने की शुभकामनायंे दी। विद्यालय के प्रबन्धक अजय प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को नम आखो से शुभाशीष देते हुये देेश केे महत्वपूर्ण पदो को हासिल कर सच्ची निष्ठा के साथ देश सेवा की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति अनुशासन में रहकर कडी मेहनत के साथ परिश्रम करता है वह व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुच जाता है। विद्यालय के अध्यक्ष शिवपाल पाण्डेय ने छात्रो को मिठाई खिलाते हुये माता पिता, शिक्षको व अपने शुभचिन्तको को कभी न भूलने की सलाह दी। समारोह के दौरान जब कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओ का विजय तिलक किया गया तो सभी की आखे बीते दिनो की याद बया कर रही थी। विदाई के साथ गुरूजनो ने छात्र-छात्राओ को बताया कि परीक्षा में मेहनत से अच्छे अंक हासिल किये जा सकते है। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा बडी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News