Latest News

Friday, 10 March 2017

प्लेवे स्कूल समेत अन्य विद्यालयों मे उड़ा अबीर और गुलाल

फतेहपुर, शमशाद खान । होली पर्व को लेकर आज विद्यालयों मे जमकर अबीर , गुलाल उड़ाकर शुभकामनाओ के साथ पांच दिनों की होली की छुट्टी दी गयी जिससे बच्चो मे होली से पहले ही खुशी का उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों मे होली की छुट्टी को लेकर विद्यालय परिसर मे जहां शिक्षक-शिक्षिकायें अबीर , गुलाब लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनायें दी तो वहीं बच्चे भी विद्यालय प्रांगण मे अबीर, गुलाल उड़ाकर गुरूजनों को शुभकामनायें देते हुए आर्शिवाद प्राप्त किया। शादीपुर चैराहा स्थित प्लेवे इंग्लिश स्कूल मे भी होली पर्व की छुट्टी को लेकर बच्चों मे खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने छुट्टी के वक्त एक-दूसरे को अबीर, गुलाब लगाकर जमकर मस्ती की। वहीं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी एक-दूसरे को भी अबीर लगाकर होली पर्व की शुभकामनायें दी। अब होली की छुट्टी के बाद 15 मार्च को सभी विद्यालय खुलेगें। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News