Latest News

Thursday, 9 March 2017

उपचार दौरान झुलसी महिला की मौत

फतेहपुर, शमशाद खान । खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाम्बीपुर मे एक सप्ताह पूर्व खाना बनाते समय एक लगभग 26 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गयी थी जिसकी उपचार के दौरान आज सुबह जिला चिकित्सालय मे मौत हो गयी वहीं मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पाम्बीपुर गांव निवासी शेर सिंह लोधी की पत्नी माधुरी विगत एक मार्च को चूल्हे मे खाना बना रही थी तभी उसके कपड़ों मंे आग लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया जहां जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते करते आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस मे मृतका का पिता रामेश्वर निवासी मलाका थाना गाजीपुर ने बताया कि मृतका के ससुर रामबाबू, सास आशा देवी, नन्द प्रेमी देवी उर्फ रेशमा व नन्द कुसमा दहेज मे पांच लाख रूपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर एक मार्च को उसकी पुत्री को आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतका के पिता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वह सास, ससुर व नन्दों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News