फतेहपुर, शमशाद खान । होली के त्योहार पर जहां मिलावट खोर अपने आदत से बाज नही आ रहे है वहीं पर खाद्य निरीक्षकों की टीम ने अपना शिकजा कसते हुए क्षेत्र में चल रही खोया की भट्ठिया सहित मिलावट खोरों के यहां पहुंच कर दर्जनों दुकानदारो के यहां नमूना लिये। दुकानदारो के यहां नमूना लिये। जानकारी के अनुसार इस समय होली के त्योहार के मदेनजर बिना रोक टोक के मिलावटी सामग्री धड़ल्ले से बेंच रहे है इन मिलावट खोरो को पकड़ने के लिए खाद्य निरीक्षकों की टीम अपना शिकंजा कसते हुए क्षेत्र के गांव रक्षपालपुर सिलमी, गोदौरा विजयीपुर, इस्कुरी आदि जगहों पर संचालित खोया भट्ठी, किराना की दुकानों में छापामारी करते हुए खाद्य वस्तुओं के दस दुकानदारो के यहां नमूने भरे गये नमूने में मिलावट की जांच के लिए सभी नमूनो को प्रयोगशाला भेजे गए है। विभागीय टीम के अधिकारियों बताया कि सिलमी गांव स्थित राजपाल, प्रीतू त्रिपाठी की भट्ठी में छापामारो करते हुए खोया का नमूना भरा गया। उधर गोंदौरा गांव में निरंजन शुक्ला की भट्ठी से खोया, रक्षपालपुर कस्बे में रामसजीवन की भट्ठी से खोया तथा राजकुमार की भट्ठी से खोया व दूध का नमूना लिया गया। विजयीपुर कस्बे में चन्द्र प्रताप की किराना की दुकान से नमकीन पुत्तन सिंह की दुकान से मैदा, इस्कुरी गांव में फूलचन्द्र के किराना की दुकान से रंगीन कचरी तथा रंगबहादुर की दुकान से मिलावट की आशंका पर बावर्ची वनस्पति का नमूना भरा गया। भरे गये सभी नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। टीम अधिकारियों का कहना है कि खाद्य वस्तुओं में मिलावट सिद्व होने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्व दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने यह भी बताया कि धीरे क्षेत्र के सभी स्थानों में पहुच कर खाद्य वस्तुओं के नमूनो लिये जायेगे नमूना लेने का यह शिलसिला बराबर चलता रहेगा। टीम में शैलेष दीक्षित, सुभाष तिवारी, अनिल कटियार, अरविन्द गौड़ रामबाबू रविशेखर कुश्राहा, अरूण तथा कैलाश नारायण आदि विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment