Latest News

Friday, 10 March 2017

आखरी चरण में चन्दौली रहा अब्बल

चंदौली, अजय राय : उत्‍तर प्रदेश के आखिरी छोर पर बसा चंदौली कहने को तो नक्सल प्रभावित जिला है, लेकिन सातवें और आखिरी चरण में हुए मतदान में इसने मतदान में बनारस समेत आसपास के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया। जनपद में अधिकारियों और नागरिकों के प्रयास से मतदान का रिकार्ड बना है। जनपद में 64.2 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि प्रदेश में आखिरी चरण की 40 सीटों पर हुए मतदान में यह आंकड़ा 60 फीसदी के आसपास है।

नक्‍सल प्रभावित एवं कई बाहुबलियों के मैदान में उतरने के बावजूद शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी ने बताया 64.2 मतदान चंदौली में हुआ है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के गृह जनपद के गृहमंत्री के परिवार के लोगों ने वोट किया। दूसरी तरफ मतदान के दौरान सभी दलों के प्रत्याशी तमाम बूथों पर चक्रमण करते नज़र आ रहे थे।

जिलाधिकारी चंदौली ने बताया कि जनपद में सबसे अधिक मतदान सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहां कुल 65.8% वोट पड़े। इसके बाद नक्सल प्रभावित चकिया विधानसभा क्षेत्र का नंबर था, यहां कुल 65.3% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सकलडीहा  विधानसभा क्षेत्र में 63.7% मतदाताओं ने तथा मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में 62.8% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान को लेकर युवाओं में सबसे ज्‍यादा उत्‍साह देखा गया।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News