Latest News

Saturday, 11 March 2017

आरोप लगाने वाले सबसे बड़े भू-माफिया- सानू

फतेहपुर,शमशाद खान। शहर के पनी मोहल्ला निकट दादा मिया की मस्जिद निवासी सानू ने कहा कि जिन लोगों ने उनको भू माफिया बताया है उनका वह भूमाफिया के श्रेणी में शामिल होने का पर्दा फाश करेगे। उन्होने कहा कि जिस जमीन पर कब्जा किये जाने का आरोप लगाया गया है इस जमीन से उनका कोई लेना देना नही है। उनके उपर लगाये गये आरोप पूरी तरह से निराधार है तथा उनकी साफ सुथरी छवि को धूमिल करने की सजिश रची गयी है। शहर के पनी मोहल्ला निवासी सानू ने बताया कि शेखपुर उनवा गांव में स्थित आराजी गाटा सं0 241 से उनका कोई लेना देना नही और उपरोक्त जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरबान में झांक कर देखे जो स्वंय शहर के सबसे बड़े भू माफियाओं की श्रेणी में आते है। उन्होने कहा कि जिन लोगो ने उनकी साफ सुथरी छवि को खराब करने की साजिश की है उनके खिलाफ वह कानूनी कार्यवाही करेगे इसके लिए वह कानून कार्यवाही करेगे इसके लिए वह कानून विद से राय ले रहे है। उन्होने बताया कि आराजी गाटा सं0 241 के स्वामी खलील उर्फ चुन्नू निवासी पनी तथा रसूल बक्स नि0 आबूनगर के खिलफ पड़ि जांच करायी जाए तो कई ऐसे मामले प्रकाश में आयेगे जिन जमीनों पर उपरोक्त लोगों ने जनरन कब्जा कर रखा है। उन्होने कहा कि जो लोग उनके भू माफिया बता रहे है। दर असल वह स्वंय शहर के सबसे बड़े भूमाफिया है। उन्होने कहा कि जिन लोगों ने उनकी छवि को खराब करने की साजिश रची है उनके खिलाफ वह जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से मिल कर शिकायत करेगे तथा इनकी भू माफिया की श्रेणी में शामिल होने की जांच करायेगे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News