फतेहपुर,शमशाद खान। शहर के वार्डो में तैनात पालिका परिषद के सफाई नायकों की उदासीनता और निष्क्रियता से प्रत्येक मुहल्लों में भारी अतिकृष्ण ब़ढ़ता जा रहा है और सफाई नायक इस बढते अतिक्रमण को मूकदर्शक बने देख रहे है। अति क्रमणकारी न सड़क छोड़ रहे है न नालियां जिससे शहर के मुहल्ले भीषण गन्दगी की चपेट में है। लोगों ने पांच-पांच छः फुट तक नालियां पत्थर की चटियों से पाट रखा है। जिससे नालियों की सफाई नही हो पा रही। मुहल्ले की सड़कों पर ईंट व मिटटी व मकान का मलवा डाल कर अतिक्रमण कर रखा है। लेकिन इन अतिक्रमण कारियों के खिलाफ सफाई नायक न पालिका परिषद में कोई रिपोर्ट करते है। न उन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाई हो रही है जिससे अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इन अतिक्रमणकारियों की शिकायत की अगर सफाई नायकों से की जाती है तो उनका जवाब होता है कि हमे रोज मुहल्लों की डिवटी करना है हम किसी से दुश्मनी नही लेगें पालिका परिषद कर्मचारियों की इस लचर व्यवस्था से शहर के मुहल्ले नरक बनते जा रहे है। शहर के मुहल्ला पीरनपुर में एक लालची किस्म के व्यक्ति ने करीब 40 वर्षो से अपना एक प्लाट इसलिये छोड़ रखा है कि उसकी कीमत बढ़े उस प्लाट पर मुहल्ले के लोों इतनी गंदगी व मकान बनवा कर मलवां डाल रखा है कि वह नाली में गिर-गिर कर नाली का गन्दा पानी रोक रहा है। और वह गन्दा पानी सड़कों पर फैल रहा है। और अगल बगल के मकानो को नुकसान पहुंचा रहा है और भीषद गंदगी व्याप्त हैं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment