Latest News

Saturday, 11 March 2017

मोदी लहर मे ढही अयोध्या की अयोध्या

फतेहपुर, शमशाद खान। पूर्वमंत्री व लगातार चार बार से विधानसभा मे अपने क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने वाले सपा के अयोध्या प्रसाद पाल भी अपनी साख नहीं बचा सके। पांचवी बार जीतने का सपना संजोये हुए अयोध्या ने बसपा से बगावत कर सपा का दामन थामा था लेकिन इस बार मोदी लहर ने लगातार जीत रहे श्री पाल की गाड़ी मे ब्रेक लगा दिया। शुरूआत से ही चर्चा का विषय रही अयाह शाह मे अपनी साख बचाने के लिए अयोध्या ने दिन रात मेहनत की फिर भी भाजपा के विकास गुप्ता से 52030 मतो से चुनाव हार गये। हार के बाद पत्रकारों ने श्री पाल ने प्रतिक्रिया लेनी चाहिए लेकिन किसी भी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पूर्वमंत्री नहीं मिले। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News