फतेहपुर, शमशाद खान । सरस्वती बाल मन्दिर के दो विद्यालयों मे अभिभावक एवं मेधा अंलकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वार्षिक सर्वोच्चतम अंक हासिल करने वाले बच्चों को वार्षिक परीक्षाफल व सील्ड देकर सम्मानित किया गया वहीं विद्यालय द्वारा पूरे वर्षभर शतप्रतिशत उपस्थित दर्ज कराने वाले माता-पिता को भी वस्त्र एवं माल्र्यापण कर सम्मानित किया गया।
रविवार को सरस्वती बाल मन्दिर इण्टर कालेज के सरस्वती बाल मन्दिर गंगानगर व बाल मन्दिर कलक्टरगंज मे अभिभावक सम्मान एवं मेधा अंलकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रबन्धक राकेश त्रिवेदी द्वारा बच्चों को सील्ड व मैडेल के साथ वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया वहीं पूरे वर्षभर शतप्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों के अभिभावकों को टीका माल्र्यापण एवं वस्त्र पहनाकर सम्मनित किया गया। साथ ही विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

No comments:
Post a Comment