फतेहपुर, शमशाद खान । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ/संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया के जनपद आगमन पर शिक्षामित्रों ने फूलमालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
रविवार को नहर कालोनी के प्रांगण मे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ/संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया के जनपद आगमन पर शिक्षामित्रों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित संघ के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया ने कहा कि कोई भी शिक्षामित्र परेशान न हो। उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के 1,72,000 शिक्षामित्रों की लड़ाई लड़ रहा है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय मे चल रही सुनवाई की पैरवी संगठन द्वारा प्रदेश सरकार से सामंजस्य बनाकर लड़ी जायेगी जिसके लिए प्रांतीय संगठन विगत दिनों प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री व राज्यमंत्री एवं अन्य कैबिनेट मंत्रियों से वार्ताकर मजबूत पैरवी की मांग की जा चुकी है। साथ ही समायोजित शिक्षामित्रों का सामायोजन करने या समायोजन न होने की स्थिति मे जब तक समायोजन नहीं हो जाता संतोषजनक मानदेय दिलाने का कार्य संगठन द्वारा किया जायेगा इसलिए सभी शिक्षामित्र साथी संगठन पर विश्वास रखें जिस पर विगत लड़ाईयां हम लोगों ने जीती हैं आगे भी लड़ाई जीतेगे बस एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें निश्चित ही सफलता अवश्य मिलेगी। स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे मण्डल उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जनपद को प्रदेश कमेटी मे स्थान देने पर शिक्षामित्रों मे बहुत ही खुशी व्याप्त है अब हमें जनपद स्तर की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर रखने का पूरा मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविन्द प्रकाश पटेल ने किया। इस मौके पर जिला संरक्षक अजय सिंह, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, आशीष द्विवेदी, अजय सिंह, सुनील मिश्रा, शैलेन्द्र वर्मा, शिवशंकर, संदीप सिंह, धरमवीर, सुमन गुप्ता, हेमलता, सुधा, चन्द्रावती, रेनू, सुनीता पाण्डेय, शैलेन्द्र पटेल, विशाल, आलोक उमराव, आशीष वर्मा, प्रदीप वर्मा, अनूप तिवारी, अजय सिंह आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment