चंदौली, अजय राय- धरती के भगवान् कहे जाने वाले डॉक्टर जब मासूमो की जिंदगी से खिलवाड़ करने लगे तो इसे आप क्या कहेंगे....ऐसे ही एक डॉक्टर की लापरवाही का मामला चंदौली जिले में सामने आया जहा डॉक्टर ने मासूम को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगा दिया...जब बच्चे की हालत बिगड़ी तो परिजनो ने इंजेक्शन की जांच की तब जाकर मामला पकड़ में आया कि जो इंजेक्शन बच्चे को लगाईं गयी वो एक्सपायरी डेट का है। बच्चे को तत्काल दूसरे डॉक्टर के पास ले जाया गया तब जाकर बच्चे की हालत में कुछ सुधार तो हुआ लेकिन लापरवाही के इस मामले ने लचर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल जरूर खोली है।
आमतौर पर लोग यह भरोसा करके अस्पताल में बच्चों का इलाज कराने जाते हैं कि डॉक्टर उनके बच्चों की जिंदगी बचाएंगे,लेकिन उन्हें क्या पता कि जो इंजेक्शन उनके बच्चे को दी गयी उसके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है मामला मुगलसराय का है जो अस्पतालों का हब माना जाता है।इस इलाके में बड़े छोटे अस्पतालों के अलावा कई दर्जन झोलाछाप डॉक्टर भी स्वास्थ्य विभाग के रहमोकरम से अपनी दुकान सजाये बैठे है।ऐसे ही एक अस्पताल में जब यह परिवार बच्चे की बुखार का इलाज कराने गया तो इलाज के नाम पर जो इंजेक्शन लगाये गये उनसे बच्चे की हालत और बिगड़ गयी।परिजनों को जब जब इंजेक्शन की जांच की तो वह एक्सपायरी डेट का निकला।जिसके बाद उनलोगों ने बच्चे का इलाज दूसरे डॉक्टर से करवाना शुरू किया और डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर उच्चाधिकारियो से भी इसकी शिकायत की।फिलहाल बच्चे की हालत में अब सुधार हो रहा है लेकिन पीड़ित परिवार लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाई की बात पर अड़े हुए है।

No comments:
Post a Comment