चंदौली, अजय राय - नेशनल हाइवे के किनारे एक अधजला ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा एजंसियों में अफरा तफरी मच गयी।सुचना पर पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुच कर जांच में जुट गयी है।
एक तरफ आईएसआईएस के कुछ संकेत मिलने से सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट पर है,जगह जगह चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया ऐसे में पेट्रोल पम्प पर ग्रेनेड मिलने की खबर ने महकमे की नीद ही उड़ा दी।ताजा मामला सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही का है जहां भारत पेट्रोलियम के फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल के सम्प के ऊपर एक अधजला ग्रेनेड देखा गया जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया । आननफानन में सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुच कर जांच में जुट गयी कि आखिर यह ग्रेनेड कहा से आया। बतादे कि जिस स्थान पर ग्रेनेड मिला उस सम्प में हजारों लीटर पेट्रोल मौजूद था ,अगर ग्रेनेड में विस्फोट होता तो किसी बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

No comments:
Post a Comment