Latest News

Saturday, 25 March 2017

दुश्कर्म का शिकार किशोर न्याय के लिए दर-दर भटक रहा

फतेहपुर, शमशाद खान। शहर के महर्षि विद्या मन्दिर के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी मे बीती चौदह फरवरी को एक मनचले युवक ने बारह वर्षीय बालक को अपनी हवश का शिकार बना डाला था। जिसकी शिकायत भुक्तभोगी बालक के परिजनों ने क्षेत्रीय चौकी मे दी थी किन्तु आरोपी के खिलाफ कार्यवाही न किये जाने से पीड़ित परिवार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर से की थी किन्तु उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही  नही की है। कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत न किये जाने की शिकायत परिजनों ने अठारह मार्च को पुलिस अधीक्षक से की थी किन्तु उसके बाद भी पीड़ित को कोतवाली पुलिस से न्याय नही मिल सका। शहर के कांशीराम कालोनी निवासी राजकुमार की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि चौदह फरवरी के कालोनी का ही रहने वाले मानसिंह और कुलदीप ने रात करीब आठ बजे उसके बारह वर्षीय पुत्र अनीकेश को बहला फुसलाकर लिवा ले गये तथा उसके साथ बारी-बारी अप्राकृतिक दुश्कर्म किया इसकी सूचना उसने जेल चौकी मे दी थी किन्तु पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही किया था। उपरोक्त पीड़ित महिला ने बताया कि इसके बाद उसने क्षेत्राधिकारी नगर से उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी जिस पर क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये थे। सीओ के निर्देश के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से अठारह मार्च को की थी किन्तु उसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गयी। महिला ने बताया कि उपरोक्त आरोपी उसके पति के ऊपर सुल समझौता का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि यदि समझौता नही करेगे तो उसके पति को फर्जी बलात्कार के मामले मे फरवा कर जेल भेजवा दे देगे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News