फतेहपुर, शमशाद खान । बिन्दकी तहसील के अन्तर्गत जहानाबाद क्षेत्र में जल स्तर नीचे गिरने से पेय समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है जिसके पीने के पीने की त्राहि-त्राहि मची हुई है क्योकि इंडिया मारका हैंड पाइप ने पानी देना बंद कर दिया है क्षेत्र के गांव सहित नगर पंचायत में भी लोगों को पीने के पानी की परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है नगर पंचायत कोड़ जहानाबांद के अंतर्गत 15 वार्डो तथा 37 मोहल्लों की प्यास बुझाने हेतु नगर पंचायत द्वारा 5 नलकूप लगवाए गए है जिनमें नगर पंचायत परिसर में लगे नलकूप तथा राम तलाई स्थित नलकूप का पानी लोगों को टैक द्वारा कस्बे के मोहल्ला सानी गढ़वा बाजपेई गली चैक सुनराही गली दारागज मूलचंद गली ठाकुरनगली आदि मोहल्ले वासियों को दिया जाता है शेष कोड़ा गढ़ी तथा मलाकापुर में लगे नलकूपों से पानी की सप्लाई डायरेक्ट की जाती है वर्तमान में नगर पर्याप्त के अतर्गत विभित्र मोहल्लों में नगर पंचायत द्वारा 3710 कनेक्शन स्वीकृत है डायरेक्ट सप्लाई वाले ट्युबवेलों से नगर वासियों को पेयजल आपूर्ति उसी समय सभंव है जब नगर में विद्युत आपूर्ति हो कस्बे के मोहल्ला मिया टोला तथा बंाध ऊपर आबादी ऊचे में बसे होने के कारण नलकूपों द्वारा डायरेक्ट सप्लाई का पानी नहीं पहुच पाता है जिसके चलते इन मोहल्लों सहित दूसरे मोहल्लों में भी पीने के पानी की समस्या बरकरार है मोहल्ले के जमील खन सल्हू खान रहीस खान आजाद राम किशोर पाल मोहन पाल राजेश पाल आदि ने बताया कि मोहल्ले में पीने के पानी की समस्या बहुत गंभीर है नलकूपों से पानी निकलता नही नगर पंचायत द्वारा जब कभी पानी का टैकर भेजा जाता है तो मोहल्लेवासी पानी पाकर राहत को सास लेते है हलाकि नगर पंचायत के अंतर्गत मोहल्ला गढ़ी में जल निगम द्वारा लगभग 15 वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था जो लीकेज है तथा पानी छोड़ते ही पाइपलाइन फट जाती है इसी वजह से आज भी यह पानी टैक ठूठ बना खड़ा है तथा नगर पंचायत ने जल निगम से अपने हैड ओवर नही किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment