Latest News

Saturday, 25 March 2017

पेट्रोल पम्प मे घटतौली का शिकार हुए युवक ने जिलापूर्ति अधिकारी से की शिकायत

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर मे पेट्रोल पम्पों पर पिछले काफी समय से उपभोक्ता घटतौली का शिकार होता चला आ रहा है किन्तु जिला पूर्ति अधिकारी शिकायतों के बाद भी पूरी तरह से मौन धारण किये हुए हैं। पेट्रोल पम्पों पर लगी मशीनों मे पम्प मालिकों ने कुछ ऐसा सिस्टम बना रखा है कि मशीन की रीड़िंग जीरो से न चलकर अठारह बीस से चलती है। घटतौली के खेल मे अग्रवाल फीलिंग स्टेशन पर शिकार हुए एक युवक ने जिलापूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए पम्प मे घटतौली किये जाने का आरोप लगाया है।
शहर के शादीपुर मोहल्ला निवासी वीरेन्द्र कुमार ने जिलापूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए शांति नगर मोहल्ले मे स्थित अग्रवाल फीलिंग स्टेशन के ऊपर घटतौली का आरोप लगाते हुए बताया कि वह आज सुबह सात बजे अपने वाहन संख्या यूपी 71वाई/7888 पैशन प्रो मे पेट्रोल भरवाने गया था और वाहन मे पहले से ही लगभग डेढ लीडर पेट्रोल भरा हुआ था। सेल्समैन द्वारा नौ सौ पचास रूपये का 13.07 लीटर वाहन मे डाल दिया गया जिसकी रसीद भी सेल्समैन द्वारा दी गयी। जबकि वाहन की टंकी साढ़े बारह लीटर मे फुल हो जाती। जब उसको घटतौली की शंका हुई तो उसने सेल्समैन से वाहन की टंकी का पेट्राल निकलवाकर नापा गया जो साढ़े बारह लीटर ही निकला जिसको मालिक और सेल्समैन दोनों ने स्वीकार किया। भुक्तभोगी युवक ने सेल्समैन और मालिक के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News