Latest News

Saturday, 25 March 2017

सीडीओ ने विकास भवन में चलाया स्वच्छता अभियान

फतेहपुर, शमशाद खान । सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सी इन्दुमती ने अपने मातहतो के साथ मिलकर पूरे विकास भवन में झाडू लगाकर साफ-सफाई रखने का संकल्प दिलवाया। उन्होने विकास भवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पान मसाला खाने पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। यदि किसी ने पान मसाला खा कर भवन के अन्दर गन्दगी फैलाई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होने सभी अधिकारियेां और कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान सफल बनाने की शपथ दिलायी। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियन के तहत आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सी इन्दुमती ने आज अपने मातहतो के साथ मिलकर पूरे विकास भवन की डोर टू डोर झाडू लगाकर साफ-सफाई करके सभी को स्वच्छता अभियान का संकल्प दिलवाया। मुख्य विकास अधिकारी के अलावा विकास भवन के सारे अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में झाडू लगाकर सफाई अभियान को मजबूत अंजाम दिया। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News