फतेहपुर, शमशाद खान । सीबीएसआई द्वारा मान्यता प्राप्त सेन्ट जेवियर्स हाईस्कूल में नर्सरी से लेकर कक्षा चार तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसे एनुअल रिजल्ट डे के रूप में मनाया गया।
शहर के जी टी रोड आबूनगर स्थित सेन्ट जेवियर्स हाईस्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया परिणाम को देख बच्चे व अभिभावको के चेहरे खुशी से खिल उठे। वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह को एनुअल रिजल्ट डे के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक नितीश कुमार, प्रधानाचार्य जी पी मिश्रा व इंचार्ज शालिनी माॅसिस ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा में माल्र्यापण कर किया। तत्पश्चात नर्सरी से कक्षा चार तक के बच्चों को परिणाम कार्ड व सील्ड देकर सम्मानित किया जिसे पाकर बच्चे व अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य जी पी मिश्रा आये हुए अभिभावकों का स्वागत करते हुुए आभाव व्यक्त किया तथा पठन-पाठन प्रक्रिया मे सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। श्री मिश्र ने सभी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भविष्य में विद्यालय उनकी उम्मीदों पर और भी खरा उतरेगा साथ ही उन्होने विद्यालय के एनुअल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि अभिभावक भी अपने बच्चों को आदर्श एवं संस्कार आधारित जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करें। विद्यालय के प्रबन्धक नितीश कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक परिश्रम करने को कहा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अलावा बडी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment