फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्रीय दलों की हुयी करारी हार के बाद पार्टी के मुखियों द्वारा ईवीएम मे गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाकर चुनाव मे बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाये जाने की आवाज उठायी जा रही है। वहीं भारत मुक्ति मोर्चा संगठन भी ईवीएम घोटाले के विरोध मे तीन दिवसीय धरना मे बैठकर राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन भेजा।
रविवार को नहर कालोनी प्रांगण मे भारत मुक्ति मोर्चा संगठन के राष्ट्रव्यापी आहवान पर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम की अगुवाई मंे संगठन के एक दर्जन पदाधिकारी ईवीएम घोटाले के विरोध मे तीन दिवसीय धरने मे बैठ गये हैं और राज्यपाल से मांग किया है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव के दौरान ईवीएम के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाये और बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाये। उन्होंनंे कहा कि दुनिया के किसी भी देश मे ईवीएम मशीन का प्रयोग मतदान मे नहीं किया जाता इसलिए भारत मे भी ईवीएम पर पूर्णतया प्रतिबंध लगना आवश्यक है। इस मौके पर गंगा प्रसाद लोधी, राजेश गौतम, दिनेश गौतम, सर्वेश मौर्या आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment